Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    • Ramayana Box Office Collection : रामायण’ ने 12वें दिन भी की शानदार कमाई, बड़ी-बड़ी फिल्मों को चटा रही धूल
    • दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत
    • सड़क हादसे में अब “पहले इलाज, पैसे की बात बाद में”: सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जुड़ना होगा PM-RAHAT से
    • TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा स्पीकर ने दी आखिरी डेडलाइन, 24 नवंबर के बाद शुरू होगी अगली कार्रवाई
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत
    मुख्य समाचार

    दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। अब तक मलबे से 6 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो लोगों की मौत होने की खबर है।

    सुबह करीब 10 बजे अचानक ढह गया मकान

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 13 मिनट पर ज्वाला नगर इलाके में मकान गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मकान के अचानक गिरने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। ऐसे में बचाव दल ने तुरंत लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए आगे आए।

    मलबे से 6 लोगों को निकाला, अस्पताल में भर्ती

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सभी को इलाज के लिए दिल्ली के डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

    हादसे के वक्त घर में किराए पर रह रहे थे 8 लोग

    जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में तीन साल का एक मासूम बच्चा और 35 साल के पिंटू शामिल हैं। जिस मकान की छत गिरी, उसमें कुल आठ लोग किराए पर रहते थे। हादसे के समय सभी घर के अंदर मौजूद थे।

    मौके पर जुटी लोगों की भीड़, रेस्क्यू जारी

    मकान गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। फिलहाल मलबे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई और व्यक्ति तो उसके नीचे नहीं दबा है। हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल

    November 17, 2026

    नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान

    November 16, 2026

    घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.