Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    • Ramayana Box Office Collection : रामायण’ ने 12वें दिन भी की शानदार कमाई, बड़ी-बड़ी फिल्मों को चटा रही धूल
    • दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत
    • सड़क हादसे में अब “पहले इलाज, पैसे की बात बाद में”: सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जुड़ना होगा PM-RAHAT से
    • TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा स्पीकर ने दी आखिरी डेडलाइन, 24 नवंबर के बाद शुरू होगी अगली कार्रवाई
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    मुख्य समाचार

    ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जिले के जोशीमठ जा रही बस टिहरी जिले के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार बस में 30 लोग सवार थे, 17 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है।

    एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लगभग 30 सवारियों को हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस संख्या UK09 PA 9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। बताया गया कि बस चमोली जिले जा रही थी। हादसे में 8 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए।

    खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा

    सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी और अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वहीं इसी बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनि की रेती और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 17 घायलों को सड़क तक पहुंचाने के बाद एम्स रेफर किया गया है।

    घायलों की सूची-

    • मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
    • राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
    • अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
    • प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
    • अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
    • बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
    • आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
    • नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
    • राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
    • जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
    • पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
    • संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
    • वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत

    November 17, 2026

    नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान

    November 16, 2026

    घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.