Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनावों पर अभी से फोकस : बिरसा मुंडा जयंती के बहाने भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे पर मढ़े हक छीनने के आरोप
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को
    • “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    • जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब
    • EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे
    • चीनी SUV Denza Bao 5 ने खींचा 180 टन वजनी विमान, कर दिखाया बड़ा कारनामा
    • Kaali Kheti Review: जानें कैसी है Jackie Shroff-Sharad Kelkar की फिल्म
    • Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    राष्ट्रीय

    “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा में शामिल होना उनकी राजनीतिक गलती थी और अब वह उसे सुधार रही हैं। पद्मजा ने साफ किया कि उनका यह फैसला पार्टी में कोई पद या जिम्मेदारी नहीं मिलने की वजह से नहीं है, बल्कि वैचारिक समझ के अभाव में लिया गया पुराना फैसला सुधारने के लिए है।

    पद्मजा ने कहा कि मैं भाजपा की विचारधारा को ठीक से समझे बिना पार्टी में चली गई थी। यह एक गलती थी और अब मैं इसे सुधार रही हूं। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी सबसे पहले अपने भाई और केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन को दी थी। उन्होंने कहा कि अपने भाई को फिर से पाना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।

    पिता ने राजनीति में स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन चुनावों में मिली हार

    पद्मजा ने वर्ष 1996 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वर्ष 2001 में उन्हें केरल पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया और यहीं से उनकी सक्रिय राजनीतिक पारी शुरू हुई। उनके पिता के. करुणाकरण चार बार केरल के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने बेटी को चुनावी राजनीति में स्थापित करने के लिए काफी प्रयास किए। हालांकि, 2004 के लोकसभा चुनाव में पद्मजा को बड़ा झटका लगा। वह कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले मुकुंदपुरम सीट से चुनाव हार गईं। इसके बाद 2016 और 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में उन्होंने त्रिशूर से किस्मत आजमाई, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    2024 में थामा था भाजपा का दामन

    करुणाकरण के निधन के बाद कांग्रेस में पद्मजा की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकी। पार्टी केरल में उनके पिता के प्रभाव वाले दौर से आगे बढ़ चुकी थी। इसी बीच केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) और त्रिशूर के जिला नेतृत्व के साथ उनके मतभेद बढ़ते गए। मार्च 2024 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। मार्च 2025 में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया। हालांकि, पार्टी में शामिल होने के बावजूद उनकी चुनावी किस्मत नहीं बदली। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें त्रिशूर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन एक बार फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    कांग्रेस में वापसी के लगाए जा रहे कयास

    भाजपा छोड़ने के बाद पद्मजा की कांग्रेस में वापसी को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में लौटने का कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपने भाई के. मुरलीधरन से संपर्क और पार्टी छोड़ने के फैसले की जानकारी साझा की है, उससे उनके कांग्रेस में लौटने की संभावनाओं को बल मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब

    November 19, 2026

    EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे

    November 19, 2026

    CJI सूर्यकांत ने जस्टिस अमानुल्लाह से वापस लिए दो केस, आवारा गायों को हटाने के आदेश पर बढ़ा विवाद

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.