Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, 2 महीने तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग…
    • न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों में कानून का खौफ खत्म,शराब का सुरूर ऐसा कि थाना प्रभारी से भीड़ गया युवक, VIDEO VIRAL…  
    • छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…
    • चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर में तेज बारिश, 11 जिलों में अलर्ट…
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती…
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“सोनिया विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थी?”, ‘कॉम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी पर कसा तंज
    राष्ट्रीय

    “सोनिया विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थी?”, ‘कॉम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी पर कसा तंज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की वास्तविकता समझने की जरूरत है। अमेरिका, रूस और चीन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक भारत की वैश्विक स्थिति तय नहीं करती है। भारत ब्रिक्स, क्वाड, एससीओ, जी20 और जी7 जैसे कई रणनीतिक मंचों के माध्यम से संवाद बनाए रखता है। पीएम मोदी को ‘कॉम्प्रोमाइज़्ड पीएम’ कहने और विदेश नीति पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब सोनिया गांधी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात क्यों कर रही थीं?

    राहुल गांधी की पोस्ट पर क्या बोले पूर्व भारतीय विदेश सचिव

    राहुल गांधी के पोस्ट को रिशेयर करते हुए पूर्व भारतीय विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुद्दा यह नहीं है कि भारत में किस पार्टी की सरकार है। APEC की स्थापना 1989 में हुई थी। भारत ने 1991 में सदस्यता के लिए आवेदन किया था। उस समय भाजपा सत्ता में नहीं थी।

    भारत की सदस्यता यह कहकर ठुकरा दी गई थी कि उसकी अर्थव्यवस्था APEC के खुले व्यापार और स्वैच्छिक उदारीकरण पर जोर की तुलना में अपेक्षाकृत बंद और अंदर की ओर देखने वाली थी। अमेरिका और जापान, दोनों भारत की सदस्यता के पक्ष में नहीं थे। मैंने तब तर्क दिया था कि सदस्य बनने से भारत को आर्थिक सुधार करने और अपनी सदस्यता को सही ठहराने के लिए स्वेच्छा से उदारीकरण करने की प्रेरणा मिलेगी। रूस -भारत-चीन त्रिपक्षीय शिखर बैठक के लिए जोर देता रहा है। भारत ने इसे टाला है। अगर भारत APEC का सदस्य होता, तो उसे इस शिखर बैठक से बाहर रखना शायद संभव नहीं होता।

    राहुल गांधी ने क्या कहा?

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान हुई ‘G3’ नेताओं की बड़ी बैठक में मोदी के न होने पर सवाल उठाए और उन्हें पीएम मोदी को समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कहा। राहुल ने एक्स पर लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। उन्होंने आगे कहा कि एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी भी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…

    November 20, 2026

    शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का कथित शोषण व ठगी के मामले में मोहम्मद माजिन को UAE से लाया गया भारत

    November 20, 2026

    इंदिरा गांधी के दौर में क्यों बदला गया?.. निशिकांत दुबे ने 1966 के संविधान संशोधन पर कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.