Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    • पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह
    • भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    • पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका
    • महंगी हुई Hero Splendor Plus की सवारी, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दामों में की बढ़ोतरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    BREKING NEWS

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Expressway Accident: बाराबंकी में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से एंबुलेंस टकरा गई।

    हादसे में दो भाइयों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग जयपुर से बंगाल जा रहे थे। एंबुलेंस में अजीजुल हक का शव भी रखा हुआ था।

    हादसा एक्सप्रेस-वे के 53वें किलोमीटर के पास हुआ। एंबुलेंस तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

    दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के दरवाजे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

    जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के रहने वाले अजीजुल हक का शव रखा था। उनके परिजन और रिश्तेदार शव को लेकर जयपुर से बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में अजीजुल हक के भाई अमिनूर हक (40) की भी मौत हो गई।

    हादसे में उनके दो रिश्तेदारों की भी जान चली गई। इनमें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी रुपिक (50) और राजस्थान निवासी मकबूल खान (62) शामिल हैं।

    एंबुलेंस के दोनों चालकों की भी गई जान

    इस हासदे में एंबुलेंस चला रहे दोनों ड्राइवर भी बच नहीं सके। उनकी पहचान राजस्थान निवासी हरिओम (33) और आलम के रूप में हुई है। इस तरह हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है। फिलहाल अब यूपी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…

    November 21, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…

    November 20, 2026

    राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.