Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    • पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह
    • भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    • पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका
    • महंगी हुई Hero Splendor Plus की सवारी, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दामों में की बढ़ोतरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Supreme Court: सेना में ड्यूटी के दौरान घायल होने पर जवान को युद्ध पेंशन पाने के लिए दुश्मन की गोली लगना जरूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि ऑपरेशन के दौरान अपनी ही बंदूक से गलती से गोली चलने या अपने सैनिकों की फायरिंग में घायल होने पर भी जवान वॉर इंजरी पेंशन पाने के हकदार है। कोर्ट ने 2002 में घायल हुए एक पूर्व सैनिक के मामले में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण का आदेश रद्द करते हुए उसे बड़ी राहत दी है।

    क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

    जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सेना के नियमों का हवाला दिया। बेंच ने कहा कि सेना के आदेश में साफ लिखा है कि ऐसी स्थिति में घायल जवान को ‘वाउंडेड बैटल कैजुअल्टी’ माना जाएगा। यानी उसे युद्ध या ऑपरेशन के दौरान घायल सैनिक की श्रेणी में रखा जाएगा और गंभीर रूप से घायल होने पर उसे युद्ध चोट पेंशन मिलेगी। कोर्ट ने इसके लिए दो बातें बताई हैं। पहली यह कि जवान को गलती से गोली या छर्रा लग जाए, और दूसरी यह कि अपने ही साथियों की फायरिंग से चोट आ जाए। हालांकि, कोर्ट ने एक शर्त भी रखी कि दोनों ही मामलों में यह घटना दुश्मन या आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान होनी चाहिए।

    गलती से लगी चोट और जानबूझकर लगी चोट में बड़ा फर्क

    सुनवाई के दौरान बेंच ने व्यवहारिक पहलुओं पर भी बात की। कोर्ट ने कहा कि सर्विस हथियार से बिना किसी इरादे के भी गोली चल सकती है और जवान खुद घायल हो सकता है। ऐसा हथियार पकड़ते वक्त झटका लगने, गिरने, ट्रिगर किसी चीज में फंसने, अनजाने में दबाव पड़ने या फिर हथियार में किसी तकनीकी खराबी की वजह से हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं को खुद को जानबूझकर चोट पहुंचाने के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। जब कोई खुद को जानबूझकर नुकसान पहुंचाता है, तो उसके पीछे इरादा या जानकारी होती है, इसलिए उस स्थिति में बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नहीं मिलता। लेकिन बिना इरादे हुई दुर्घटना में जवान का हक बनता है।

    2002 के इस मामले ने दिलाई बड़ी राहत

    यह पूरा मामला सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट देवी सिंह से जुड़ा है। अगस्त 2002 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक या ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उनकी ही बंदूक से गलती से गोली चल गई थी। गोली उनकी जांघ को पार करते हुए अंदर की बड़ी नस को नुकसान पहुंचा गई। इस हादसे के बाद वे 40 फीसदी दिव्यांग हो गए। उन्हें सामान्य दिव्यांगता पेंशन तो दी गई, लेकिन उन्होंने युद्ध चोट पेंशन की मांग की थी। पहले सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने उनकी मांग खारिज कर दी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को पलटते हुए देवी सिंह की याचिका स्वीकार कर ली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह

    November 21, 2026

    IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…

    November 21, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.