Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…
    • हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सेना भेजने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, महीनों की किरकिरी के बाद खुली नींद
    • जलवायु प्रदर्शन में भारत की फिसली रैंकिंग चिंतनीय
    • परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, कांग्रेस नेता सोनिया, खरगे और राहुल डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से करेंगे मुलाकात…
    • महिला आऱक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है…
    • मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारत के ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
    छत्तीसगढ़

    मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने फीता काटकर कराया नवनिर्मित आवास में प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए सहभागी

    रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनके नए घर की खुशियों में सहभागी बने।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार का अपना पक्का घर हो, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपना घर केवल चारदीवारी और छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ऐसे लाखों परिवारों के सपने साकार हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद परिवार को अपना पक्का घर मिलता है और परिवार की महिला उस घर की मालकिन बनती है, तो यह खुशी और भी बढ़ जाती है। यह महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

    श्रीमती मंजू भगत के परिवार के लिए यह अवसर विशेष खुशी का रहा। वर्षों से संजोया अपना पक्का घर होने का सपना पूरा होने पर परिवार के सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती मंजू भगत एवं उनके परिजनों को नए आवास की बधाई देते हुए कामना की कि उनका यह घर सदैव सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही के घर पहुंचकर गृह प्रवेश कराया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…

    November 29, 2026

    मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    November 29, 2026

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.