Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»Aaj Ka Rashifal: कार्तिक अमावस्या पर बन रहा है आयुष्मान योग, 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय
    कोरबा

    Aaj Ka Rashifal: कार्तिक अमावस्या पर बन रहा है आयुष्मान योग, 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    rasifal
    rasifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    1 November 2024​ Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। आज देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे। आज अपनी योग्यता और सामर्थ्य को पहचाने तथा समय का

    उचित सदुपयोग करेंगे। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में ध्यान लगेगा। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा।

    • भाग्यशाली रंग- मैरून
    • भाग्यशाली अंक- 4

    वृष राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी आज सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा भी लेंगे। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों में दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लेंगे तो आप बेहतर नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • भाग्यशाली रंग- सिल्वर
    • भाग्यशाली अंक- 7

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। हर काम को सोच-विचार कर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। आज मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे।

    • भाग्यशाली रंग- नीला
    • भाग्यशाली अंक- 8

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर आप योगा, मेडिटेशन पर ध्यान देंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    • भाग्यशाली रंग- गोल्डन
    • भाग्यशाली अंक- 1

    सिंह राशि

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप आसपास के लोगों के सहयोग से घरेलु कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज कारोबार सम्बन्धी भाग-दौड़ रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश भी करेंगे। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है। बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जिससे बहुत फायदा भी होगा । आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी।

    • भाग्यशाली रंग- सफेद
    • भाग्यशाली अंक- 6

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको यात्रा से लाभ होगा। आज किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे, सिर्फ हर किसी पर भरोसा ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। आज आत्म मनन करने से मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

    • भाग्यशाली रंग- मेजेंटा
    • भाग्यशाली अंक- 1

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ खास लोगों से मेलजोल होगा और किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे, आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आपके विचारों को सम्मान मिलगा।

    • भाग्यशाली रंग- पर्पल
    • भाग्यशाली अंक- 9

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही जल्द कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा, लेकिन कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

    • भाग्यशाली रंग- पीला
    • भाग्यशाली अंक- 7

    धनु राशि 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। आज किसी खास निर्णय को लेकर माता-पिता से विचार-विमर्श करेंगे, साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। किसी से भी कोई वादा करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। आज बेवजह खर्चो पर काबू करके सेविंग करने पर भी ध्यान देंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

    • भाग्यशाली रंग- पीच
    • भाग्यशाली अंक- 4

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज किसी भी कार्य को लेकर सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

    • भाग्यशाली रंग- हरा
    • भाग्यशाली अंक- 8

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें, क्योंकि खर्चों की स्थिति बढ़ती नजर आ रही है। आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

    • भाग्यशाली रंग- काला
    • भाग्यशाली अंक- 9

    मीन राशि 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।  किसी अनजान से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परिवार जनों के साथ विचार करेंगे, साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल सकता है। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

    • भाग्यशाली रंग-  ओरंज
    • भाग्यशाली अंक- 4
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान

    May 9, 2026

    12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा

    May 9, 2026

    गुरु प्रदोष व्रत 14 मई को रखा जाएगा या 15 मई को? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.