कोरबा 13 नवम्बर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको को नुकसान ना हो। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।
Trending
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

