नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 नवंबर को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गई और थी और 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें और उदार और संवेदनशील बनाता है।
Trending
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
- राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
- किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
- ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

