झांसी 15 नवम्बर 2024/ उत्तर प्रदेश के झांसी में बाल दिवस के मौके पर प्ले ग्राउंड में खेल रह बच्चों पर कार चढ़ गई. आरोप है कि पार्किंग के दौरान टीचर की कार अनियंत्रित हो गई और बच्चे उसकी चपेट में आ गए. इसकी चपेट में आने से पांच बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मऊरानीपुर थानान्तर्गत जगनपुरा प्राथमिक विद्यालय की है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाल दिवस पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे प्ले ग्राउंड में खेल रहे थे. उसी दौरान स्कूल के टीचर अपनी कार को पार्किंग करने के लिए बैक करने लगे, तभी कार अनियंत्रित होकर बच्चों पर चढ़ गई.
इससे वहां चीख-पुकार मच गई. हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों को इलाज के लिए झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है.
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को लेकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पांच बच्चे सीएचसी मऊरानीपुर पर परिजन लेकर पहुंचे थे. बताया गया कि इनका एक्सीडेंट हुआ है. इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
ग्रामीण बालादीन का कहना है कि मैं बड़ागांव का रहने वाला हूं. लड़कियां पढ़ने स्कूल गई हुई थीं, तभी मास्टर साहब ने कार से उन्हें टक्कर मार दी. बच्चों ने आकर इसकी जानकारी दी कि उनकी बच्ची को कुचल दिया गया है. इस घटना में 5 बच्चे घायल हैं. हमारे बच्चे जल्द ठीक हो जाएं.
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

