नई दिल्ली 17 नवंबर 2024। भारतीय नौसेना के जहाजों पर लगाने के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
टोक्यो में आयोजित एक समारोह में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और जापान रक्षा मंत्रालय के अधीन एक्वीजिशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त इशिकावा ताकेशी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इस कार्यान्वयन ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनिकॉर्न) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों की गुप्त विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। भारतीय नौसेना इन उन्नत प्रणालियों को शामिल करने का प्रयास कर रही है। इनको भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जापान के सहयोग से विकसित किया जाएगा। जब इस ज्ञापन का क्रियान्वयन होगा तो यह भारत और जापान के बीच रक्षा उपकरणों के सह-विकास/सह-उत्पादन का पहला अवसर होगा।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

