समय रहते हाई यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को हेल्दी बनाए रखने पर फोकस करने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ड्राई फ्रूट्स आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ औषधीय गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं।
खजूर- विटामिन, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर खजूर हाई यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हर रोज नियम से दो खजूर खाएं और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
काजू- अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो आपको रोजाना नियम से काजू खाना शुरू कर देना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से काजू का सेवन कर बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कम किया जा सकता है। विटामिन ई और विटामिन के रिच काजू में प्यूरीन की काफी कम मात्रा पाई जाती है।
अखरोट- क्या आप जानते हैं कि रोजाना अखरोट का सेवन करके बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर पर काबू पाया जा सकता है? यूरिक एसिड के बढ़ने की वजह से शरीर में पैदा होने वाली सूजन से छुटकारा पाने के लिए भी अखरोट का सेवन किया जा सकता है।
बादाम- अगर आप चाहें तो बादाम को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करके भी हाई यूरिक एसिड की समस्या को अलविदा कह सकते हैं। हर रोज 2-4 भीगे हुए बादाम खाना शुरू कर दीजिए। बादाम में यूरिक एसिड पर काबू पाने वाले मिनरल मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
Trending
- ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
- प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
- छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
- छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
- करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

