नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। रविवार को कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत ने केजरीवाल द्वारा उपयोग में लिए गए मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ कहा है। गहलोत ने दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने संदेह जताया कि दिल्ली सरकार के इस रवैए से दिल्ली का विकास नहीं हो सकेगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत द्वारा उन पर किए गए जुबानी हमले और इस्तीफे पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।
हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के बारे में पूछे जाने पर कहा, दिल्ली में दो सरकारें हैं, एक केंद्र सरकार और एक दिल्ली की राज्य सरकार। दोनों सरकारों के पास दिल्ली के संबंध में शक्तियां भी है और संसाधन भी है। केंद्र सरकार के पास तो बहुत पैसा है। दिल्ली सरकार छोटी सी सरकार है, आधी या फिर यूं कहें चौथाई सरकार है। दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज के लिए इतना काम किया है।
Trending
- बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
- सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …

