राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के फ्लैक्सी मद अंतर्गत जिले के 1206 विद्यालयों के 89 हजार 286 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इसके अंतर्गत 791 प्राथमिक शाला के 52 हजार 533 बच्चों एवं 415 माध्यमिक शाला के 36 हजार 753 बच्चों को पूरक पोषण आहार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के संचालन के लिए सामग्री पैकेट का सुरक्षित भण्डारण, परिवहन एवं उपयोग सहित अन्य व्यवस्था जिला स्तर से की जाएगी। जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारी संयुक्त कलेक्टर (वित्त), जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनादगांव, डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़ समिति के सदस्य है। यह समिति समय-समय पर योजना की मॉनिटरिंग करेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिले के मध्यान्ह भोजन संचालित सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्याथियों को पूरक पोषण के रूप में मिलेट बार, प्रोटीन बार, सोया-पीनेट, चिक्की, मोरंगा बार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत सत्र शिक्षा सत्र 2024-25 में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फ्लेक्सी मद अंतर्गत माह दिसम्बर 2024 से माह अप्रैल 2025 तक सप्ताह में 3 दिन (कुल 51 दिन) पूरक पोषण आहार के रूप में प्रत्येक बच्चों को 20 ग्राम मिलेट बार, प्रोटीन बार, सोया-पीनेट, चिक्की, मोरेंगा बार प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड को प्रदाय एजेंसी बनाया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
