बाराबंकी 02 दिसम्बर 2024। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ. अयोध्या राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना धरौली गांव के पास हुई. शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर काम से लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पुरुषोत्तम (38) और दुजई (35) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, नंदलाल (38) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. रामसनेही घाट के एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

