कोरबा 03 दिसंबर 2024। ग्राम चुईयां के नाला के पास रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर जा रहा था।
अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और समीप ही खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक के रूप में की गई है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में लापरवाही रोकने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस ने मामला कायम कर वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

