Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ई-केवाईसी नही कराने वाले राशनकार्डधारी होगें खाद्यान्न से वंचित : जिला खाद्य अधिकारी
    छत्तीसगढ़

    ई-केवाईसी नही कराने वाले राशनकार्डधारी होगें खाद्यान्न से वंचित : जिला खाद्य अधिकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया है कि आने वाले समय में विभाग के द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण नहीं करने वाले हितग्राहियों के राशन रोके जायेंगें। साथ ही एक भी सदस्यों के ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशनकार्डों की पहचान विभाग ने कर ली है। उन्होंने ई-केवाईसी कराने से छुटे हुए राशन कार्डधारियों से ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासकीय राशन दुकान से खाद्यान्न सुविधा का लाभ निरंतर लेने के लिए अपने राशनकार्ड में शामिल सदस्यों से ई-केवाईसी जरूर कराये। खाद्य अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद जिले मे वर्तमान मे 2 लाख 12 हजार 432 राशनकार्ड प्रचलित हैं। जिनमें 6 लाख 55 हजार 520 सदस्य शामिल हैं। उक्त सदस्यों में से 5 लाख 86 हजार 198 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। जिले में अभी भी 69 हजार 322 सदस्यों ने अपना ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराया है। राशनकार्डों की संख्या के आधार पर देखें तो 8 हजार 836 ऐसे राशन कार्डधारी हैं जिनके एक भी सदस्य ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि ऐसे राशनकार्डों की जमीनी स्तर पर जांच कराकर निरस्त करने के निर्देश प्राप्त हुए है। सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील है कि दिसम्बर, 2024 तक शेष ई-केवाईसी को पूर्ण कराकर खाद्यान्न का लाभ प्राप्त करते रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.