Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    • ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
    • दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
    • ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
    • नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अग्निवीर भर्ती रैली: व्यवस्थाओं का जायजा लेने रैन बसेरा पहुंचे निगम आयुक्त
    छत्तीसगढ़

    अग्निवीर भर्ती रैली: व्यवस्थाओं का जायजा लेने रैन बसेरा पहुंचे निगम आयुक्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़, 5 दिसम्बर 2024/ अग्निवीर भर्ती रैली रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में प्रारंभ हो गई है। जिसमें प्रदेश भर के फिजिकल टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। जिसका आज निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रैन बसेरा में पहुंच कर उनके ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं से चर्चा करते हुए सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं को अपने हाथ से भोजन भी परोसे।
    निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभाग के टीम द्वारा पहले से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। जिसके तहत अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं रेल्वे स्टेशन, केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड एवं सारंगढ़ बस स्टैंड में अभ्यर्थियों के लिए परिवहन की सुविधा की गई है। साथ ही प्रशासन एवं जनसहयोग से नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को सेंटर तक तक पहुंचाने एवं परीक्षण उपरांत उन्हें गंतव्य तक छोडऩे हेतु परिवहन की व्यवस्था की गई है। 4 दिसम्बर को 580 अभ्यर्थियों के अलावा आज लगभग 950 अभ्यर्थी जिला प्रशासन के द्वारा की गई सुविधा का लाभ ले रहे है।
    उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में बने सामुदायिक एवं मंगल भवन में नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। जहां अभ्यर्थियों को साफ -सुथरा शौचालय, नहाने एवं फ्रेश होने की भी सुविधा मिल रही है। इसमें सभी सामुदायिक भवनों में अभ्यर्थियों के आराम करने, सोने के लिए गद्दा, तकिया एवं ठंड से बचने कंबल की व्यवस्था की गई है। सभी सामुदायिक भवनों में अलाव जलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के ठहरने वाले सामुदायिक भवनों में प्रति दिवस समुचित सफाई एवं शुद्ध पीने की पानी व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। इसमें नगर निगम की विभिन्न टीम निर्धारित की गई है, ताकि युवा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। रैली में शामिल होने वाले युवाओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में हेल्प डेस्क लगाया गया है, जहां गठित टीम के कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। यहां ट्रेन या बस से पहुंचने वाले युवा उम्मीदवारों का शहर में स्वागत करने के साथ उनके ठहरने के स्थलों, ट्रांसपोर्ट की सुविधा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।
    अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल युवाओं ने जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त
    निगम आयुक्त ने बृजेश सिंह क्षत्रिय ने रैन बसेरा में पहुंचे अभ्यर्थियों से चर्चा की। बीजापुर से आए लक्ष्मण कुडिय़म ने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्था है। सुबह के नाश्ते के साथ रात में भोजन दिया गया। इसी प्रकार अंबिकापुर के आर्यन सोनकर एवं सरगुजा मैनपाट के विवेक तिर्की ने कहा कि बस स्टैंड पहुंचने पर लोगों ने रहने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिसमें हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई, यहां बेहतर व्यवस्था हैै। वही रैली स्थान तक जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है, जो युवाओं के लिए काफी अच्छा है। उन्होंनेे जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.