मुंबई 09 दिसम्बर 2024। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपनी ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया। ऐसे में राहुल नार्वेकर को निर्विरोध चुन लिया गया। 14वीं विधानसभा में ढाई साल तक अध्यक्ष रहे भाजपा नेता 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार का शक्ति परीक्षण करने के लिए फ्लोर टेस्ट होगा। इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

