Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री ने तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़, 12 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज तमनार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने तमनार घरघोड़ा क्षेत्र के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की शाखा खुलने से अब यहां के किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। तमनार से ही खेती किसानी से जुड़े कार्यों के लिए बैंकिंग सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को सहूलियत होगी। इस मौके पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।
    जिला रायगढ़ अंतर्गत पूर्व में 05 शाखाएँ रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा में संचालित हैं। विगत कुछ वर्षों से घरघोडा एवं तमनार के अंचल के किसानों द्वारा अपैक्स बैंक की नवीन शाखा तमनार खोलने हेतु मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा अंचल कृषकों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन शाखा तमनार खोलने हेतु प्रयास किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव से द्वारा किये गए अथक प्रयास के फलस्वरूप आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को विकासखंड तमनार एवं घरघोडा हेतु नवीन शाखा तमनार का शुभारम्भ किया जा रहा है।
    पूर्व में रायगढ़ शाखा के अंतर्गत ही विकासखंड तमनार एवं घरघोडा का कार्य संचालन किया जा रहा था परन्तु आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 से नवीन शाखा के शुभारंभ होने के पश्चात् विकासखंड तमनार एवं घरघोडा परिक्षेत्र के समस्त कृषकों के वित्तीय लेन-देन का कार्य नवीन शाखा तमनार से ही संचालित किया जा सकेगा।
    इस अवसर पर तमनार से जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता कमल राठिया, जिला पंचायत सदस्य द्वय सहोद्रा दुर्गेश राठिया व रोहिणी बसंत राठिया, जनपद सदस्य ममता साव, सरपंच ग्राम पंचायत तमनार गुलापी सिदार, श्रीकांत सोमावार, सतीश बेहरा, विनायक पटनायक, जतिन साव, रमेश बेहरा, अश्विनी पटनायक, मुकुन्द मुरारी पटनायक, उपायुक्त सहकारिता चन्द्रशेखर जायसवाल, अपेक्स बैंक से पंकज सोढ़ी सहित गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    किसानों ने कहा बैंकिग सुविधाओं की दूरी हुई कम
    इस मौके पर स्थानीय कृषक रामचरण कुम्भकार ने कहा कि यह क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशी की बात है। अब किसानों को रायगढ़ तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी यही से ही किसान बैँक से जुड़े कार्य करवा सकेंगे। इसी तरह श्री विनायक पटनायक ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खाते रायगढ़ के अपेक्स बैंक में थे जो अब नई शाखा तमनार से संचालित होंगे। इससे किसानों को रायगढ़ जाने में लगने वाले समय की बचत होगी कई बार बैंक का काम पूरा करने के लिए पूरा दिन चला जाता था। इन सबसे किसानों को राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर ही धान खरीदी का भुगतान ऋण प्राप्ति जैस कार्य आसानी से पूरे किये जा सकेंगे।
    13 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभान्वित
    शाखा रायगढ़ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत 27 समितियां संचालित थी जो कि नवीन शाखा तमनार खुलने पश्चात् विकासखंड तमनार एवं घरघोडा की 13 समितियां नवीन शाखा तमनार से संचालित होगी। जिनमें विकासखंड घरघोडा अंतर्गत घरघोडा, टेंडानवापारा, कुर्मीभौना, छर्राटांगर, कुडुमकेला और विकासखंड तमनार अंतर्गत समिति तमनार, जरेकेला, खम्हरिया, उरबा, धौराभांटा, हमीरपुर, सराईटोला, सराईपाली की समितियां शामिल हैं। नवीन शाखा तमनार में करीब 13 हजार 900 कृषक पंजीयन होंगे। नई शाखा खुलने से किसानों को धान खरीदी के भुगतान, ऋण प्राप्ति व खाद आदि के वितरण में आसानी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.