Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने किया अवलोकन
    छत्तीसगढ़

    जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने किया अवलोकन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़, 14 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ की थीम पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
    जिसमें राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले में पिछले एक वर्ष में हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का जन सामान्य ने अवलोकन कर वितरित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नवीन आयाम सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की पंपलेट एवं पुस्तिकाएं प्राप्त किए।
    छायाचित्र प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना से किसानों में आयी खुशहाली रायगढ़ के किसानों को 494.31 करोड़ का हुआ भुगतान, ज्ञान आधारित समाज की ओर बढ़ते कदम नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया। नालंदा परिसर में स्मार्ट लाइब्रेरी व स्टडी जोन होगा, हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। स्मार्ट लर्निंग पर फोकस होगा। 24X7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। इसी तरह प्रदर्शनी में जन समस्या निवारण शिविरों से आम जन तक पहुंच रहा जिला प्रशासन, महतारी बंधन से माता बहनों को मिल रहा आर्थिक संबल, रायगढ़ जिले की महिलाओं को 249 करोड़ से अधिक की राशि की जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर हो रहा विस्तार रायगढ़ जिले के 9.55 लाख से अधिक हितग्राहियों का बनाए गए आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरणों के सुगम निराकरण हेतु एक वर्ष में 1.66 लाख से अधिक नक्शों का किया गया अद्यतीकरण, पीएम आवास योजना से लोगों को मिल रहा खुशियों का आशियाना रायगढ़ में वर्ष 2024-25 में 36 हजार से ज्यादा आवास निर्माण को मिली स्वीकृति, राम लाल दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर, रायगढ़ जिले से अब तक आठ जत्थों में श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम के किए दर्शन, केंद्र सरकार की जल शक्ति ‘कैच द रैन रनÓ अभियान अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी श्रेणी में पूरे देश में रायगढ़ जिला टॉप में रहा, एक पेड़ मां के नाम पर रायगढ़ में चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान, नेवता भोज से छात्रों में सामुदायिक जुड़ाव को मिल रहा बढ़ावा, जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का छायाचित्र प्रदर्शित किया गया।
    प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए बच्चों के साथ न्यौता भोज, श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन, राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम, आवास मेला के साथ ही राज्य सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं-महतारी वंदन, धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास, तेंदूपत्ता संग्रहण आदि उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
    छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने की सराहना
    जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायगढ़ द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने आ रहे लोगों ने खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में सार्वजनिक जगहों पर ऐसा प्रदर्शनी का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे शासन की जो भी योजनाएं है उससे जानने एवं समझने का लोगों को मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार डिजीटल, पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में काम कर रही है, जो सराहनीय है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं की खाते में एक हजार प्रतिमाह मिलने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर खरीदी की जा रही है। जिससे किसान भी सशक्त हो रहे है। पीएम आवास से आज लोगों के पक्के घरों का सपना पूरा हो रहा है। प्रदर्शनी देखने आये लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
    विद्यार्थियों ने नालंदा परिसर को लेकर की खुशी जाहिर
    विद्यार्थियों ने रायगढ़ में हुए नालंदा परिसर के भूमिपूजन के फोटो प्रदर्शनी को देखकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में नालंदा परिसर बन जाने से युवाओं के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में एक बेहतर प्लेटफार्म तैयार होगा। यहां हजारों किताबों का संग्रह होगा, वाईफाई की सुविधा होगी। सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को यहां स्टडी मटेरियल मिल सकेगा। जिसका लाभ रायगढ़ जिले केसभी छात्रों को यहां मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.