बॉडी होगी डिटॉक्स- इसे पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। रोज सुबह मेथी पानी पीने से शरीर हेल्दी रहता है। हां आपको शुरुआत में इसे सिर्फ 15 दिन तक ही पानी है।
पाचन तंत्र होगा मजबूत- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मेथी का पानी रामबाण की तरह काम करता है। इससे पेट साफ होता है। इस पानी के पीने से कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।
वजन घटाने में असरदार- मेथी वजन घटाने में असरदार काम करती है। अगर आप नियमित रूप से मेथी सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे मोटापा तेजी से कम होता है। इसके लिए आप इन बीतों को चबाकर खा लें और जल्दी असर दिखेगा।
मेथी पानी कैसे बनाएं?
आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक मेथी के बीजों का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, खासकर जब आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं। मेथी का पानी बनाने के लिए एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पीएं। अगर आप चाहे तो मेथी दाने को बाद में भी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। मेथी गर्म होती है, इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Trending
- तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
- दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
- दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
- जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
- पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
- छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती

