खून की कमी यानि हीमोग्लोबिन कम होना, शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगती हैं, जिससे शरीर में खून कम हो जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने से शरीर में थकान, कमजोरी, एनर्जी में कमी महसूस होने लगती है। आयरन से भरपूर चीजें खा कर खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। खून की कमी दूर करने के लिए किशमिश खाना काफी फायदेमंद माना जाता है।
शरीर में खून बढ़ाने के लिए, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए और आयरन की कमी को पूरा करने के लिए किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए। भीगी हुई किशमिश खाने से आयरन की कमी दूर होती है। इससे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर मिलता है। रोजाना किशमिश खाने से एनीमिया जैसे रोग को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए करीब 20-25 किशमिश को धोकर 1 कप साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पी लें। उसके बाद भीगी हुई किशमिश को चबाकर खा लें।
भीगी किशमिश खाने के फायदे
भीगी हुई किशमिश खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे सीजनल बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
रोजाना भीगी किशमिश खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन्हें भी रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए।
हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए ये फायदेमंद है।
जिन लोगों का वजन आसानी से नहीं बढ़ता, वो लोग रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करें इससे हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है।
भीगी हुई किशमिश के साथ किशमिश का पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

