नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.43 फीसदी या 330 रुपये की बढ़त लेकर 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत भी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखाई दी।
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.34 फीसदी या 303 रुपये की बढ़त के साथ 89,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट का हाजिर भाव 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 78,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कमोडिटी मार्केट (कॉमेक्स) पर सोने का वैश्विक भाव 0.31 फीसदी या 8.10 डॉलर की बढ़त लेकर 2643.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.41 फीसदी या 10.74 डॉलर की बढ़त लेकर 2627.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी के वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.24 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 30.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वही, चांदी का हाजिर भाव 0.17 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त लेकर 29.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

