नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शिवा राजकुमार को बुधवार, 25 दिसंबर को अमेरिका में भर्ती कराया गया। अब एक्टर राजकुमार के परिवार ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर कीं। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कई दिनों से एक्टर की परेशानी बढ़ती जा रही थी, जिसकी वजह से उनकी ब्लैडर कैंसर की सर्जरी करनी पड़ी। उनके परिवार और डॉक्टरों की दी गई हेल्थ अपडेट के अनुसार शिवा राजकुमार की सर्जरी सफल रही और अब उनकी हालत स्थिर है। एक्टर की बीमारी के बार में सुनकर फैंस की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन, अब उनके ठीक होने की खबर ने सभी को निश्चिंत कर दिया है।
डॉ. मुरुगेश मनोहरन ने शिवा राजकुमार की सर्जरी के बारे में अपडेट देते हुए कहा, ‘फिलहाल वे ठीक हैं और सर्जरी के दौरान हमें उनका ब्लैडर हटाना पड़ा। हम खुश है कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। आज पहली सर्जरी की गई जो सफल रही, वह कुछ दिनों के रेट के बाद फिर से ठीक हो जाएंगे।’ इसके अलावा, शिवा राजकुमार के परिवार ने भी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि ‘बुधवार को पहली सर्जरी सफल रही और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि शिवराजकुमार अब ठीक हैं।’
Trending
- एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
- महाना ने भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
- ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
- भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
- सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
- क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
- मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

