रायगढ़, 4 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगर पालिका निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन से संबंधित जानकारी के संकलन और सम्प्रेषण के लिए कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ में एक सूचना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसमें प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पालिका परिषद खरसिया, नगर पंचायत घरघोड़ा, नगर पंचायत धरजमयगढ़, नगर पंचायत लैलूंगा, नगर पंचायत पुसौर एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)रायगढ़ समीर बडा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के सहायक संचालक सिलवेस्टर कुजूर एवं सहायक संचालक जनसंपर्क राहुल सोन को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
Trending
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
