बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण को फांसी की सजा दी है। नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण हपका रेकाल पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। वहीं नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। इस हत्या की जिम्मेदारी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। पूरा मामला मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर गांव का है। वहीं बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गई है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने पूरी रात जंगल में बिताई। वहीं मुठभेड़ के बाद जवानों की वापसी भी शुरू हो गई है। दो तरफ से जवानों की वापसी हो रही है। कोंडापल्ली से नक्सलियों के कुछ शव भी लाए जाएंगे।
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

