नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और यह नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
24 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 630 रुपये बढ़कर 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोना इससे पहले 31 अक्टूबर 2024 को 82,400 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। बुधवार को चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
गोल्ड प्राइस पर एक्सपर्ट की राय
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड की आर्थिक नीतियों को लेकर काफी अनिश्चितता है। यही वजह है कि निवेशक गोल्ड का रुख कर रहे हैं, जिससे सबसे सुरक्षित निवेश समझा जाता है। सौमिल गांधी ने कहा, “बुधवार के सत्र में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता को माना जा रहा है।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

