रायगढ़, 28 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों के लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत आज 28 जनवरी अंतिम दिवस तक महापौर पद के लिए कुल 9 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जिनमें बहुजन समाज पार्टी-बनवारी लाल डहरे, इंडियन नेशनल कांग्रेस-जानकी बाई काटजू, निर्दलीय-जेठूराम मनहर, भारतीय जनता पार्टी-जीवर्धन चौहान, इंडियन नेशनल कांग्रेस-कान्ती चौहान, निर्दलीय-लीलाधर खुंटे, इंडियन नेशनल कांग्रेस-मुरारी लाल भट्ट, आम आदमी पार्टी-रूसेन कुमार मिरी एवं निर्दलीय-सिरिल कुमार धृतलहरे शामिल है।
इसी तरह नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पार्षद पद के लिए कुल 177 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक में कुल 43 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 13 से 24 तक में 38 अभ्यर्थी, वार्ड क्रमांक 25 से 26 तक में 53 अभ्यर्थी तथा वार्ड क्रमांक 37 से 48 तक में 43 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुल 48 वार्डो के लिए 221 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे थे।
31 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी दें सकेेंगे नाम वापस
नगरीय निकाय हेतु 01 महापौर एवं 141 पार्षद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन लिया गया। इसी प्रकार 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी को अभ्यर्थी नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन प्रक्रिया की जाएगी। इसके पश्चात 11 फरवरी को मतदान तथा 15 फरवरी 2025 को मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Trending
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’

