रायगढ़। जिले के छाल रेंज में शुक्रवार को एक बीमार हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के मुताबिक छाल वन परिक्षेत्र के बेहरामार परिसर के कक्ष क्रमांक 572 आरएफ में बीमार हाथी विचरण कर रहा था।
वनकर्मी 2 कुमकी हाथी के माध्यम से उसे इलाज के लिए बनाए गए बाड़े की ओर ले जाने के लिए पहुंचे। तब वह कुछ दूर चला और फिर एकाएक बैठ गया। जिसके बाद हाथी नहीं उठा। हाथी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जहां विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को यह हाथी कोरबा वन मंडल से छाल रेंज में पहुंचा था। उसके बाद से लगातार उसका इलाज किया जा रहा था। गुड़ और केले के जरिए वनकर्मी उसे दवा दे रहे थे, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था।
Trending
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
- आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
- ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
- दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
- ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
- नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’

