Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    • ज़ायका छत्तीसगढ़ का: सुबह के नाश्ते में घुली परंपरा की मिठास, जानें कैसे बनाएं नरम ‘चीला’
    • डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    • गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी
    • ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    • दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
    • जानिए कौन हैं हिमंत बिस्व सरमा के साथ शपथ लेने वाले 4 नए मंत्री?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पहुंचविहीन ग्राम कुतुल पहुंचने वाली पहली कलेक्टर बनी प्रतिष्ठा ममगाईं
    छत्तीसगढ़

    पहुंचविहीन ग्राम कुतुल पहुंचने वाली पहली कलेक्टर बनी प्रतिष्ठा ममगाईं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर, 13 फरवरी 2025// नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा पहुंचविहीन वनांचल ग्राम कुतुल पहुंचकर ग्रामीणों की चौपाल लगाकर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्राम वासियों का चौपाल में सभी सदस्यों की जानकारी लेकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, महतारी वंदन, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी लेकर जिन हितग्राहियों का नहीं बना है उनका एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    कलेक्टर ने ग्राम कुतुल में सड़क, पुल पुलिया, नल जल योजना, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाकर सभी परिवारों को चावल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिविर में महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि पढ़े-लिखे होने का लाभ उठाते हुए गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने अहम भूमिका निभाएं। कलेक्टर ममगाईं ने सभी ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें और गांव के विकास में सहभागिता बनाएं। उन्होंने शिविर में गांव के नवयुवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने अधिकारी को निर्देशित किया।
    कलेक्टर ममगाई ने अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के महिलाओं का समूह बनाकर शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए उपस्थित जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने महिलाओं से जानकारी लेते हुए महतारी वंदन योजना और मातृत्व वंदन योजना योजना से लाभान्वित करने के निर्देश उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सोलर पंप, सीसी सड़क और गली निर्माण कार्य की मांग की। तहसीलदार चिराग रामटेके के द्वारा चौपाल में ग्रामीणों को अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदा से लाभान्वित करने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत भवन, उप स्थ्वास्थ्य केन्द्र, खेल मैदान बनाने की मांग किए जाने पर चौपाल समाप्ति के पश्चात ग्रामीणों के साथ स्थल परीक्षण किया गया। ग्रामीणों की मांग को कलेक्टर एसपी ने शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। चौपाल समाप्त होने के बाद कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम कुतुल का भ्रमण कर गांव में पंचायत भवन, मंदिर और खेल मैदान बनाने का स्थल परीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात् कलेक्टर ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के बच्चों को मिनी मैराथन दौड़ का हरिझंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में पांचवा स्थान तक के प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    निरीक्षण के दौरान वनमंडलाधिकारी सचिकानंदन के, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, तहसीलदार चिराग रामटेके, जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिलांग, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम

    May 11, 2026

    प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

    May 11, 2026

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.