गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति हो रही है। 15 फरवरी शनिवार को मुख्य मंच पर बॉलीवुड पार्श्व गायिका तृप्ति शाक्या सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं 7 से 9 बजे प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार खिलेश्वरी साहू द्वारा मानस गान की प्रस्तुति और विष्णु कश्यप व उनके टीम द्वारा लोककला मंच का शानदार कार्यक्रम होगा। इसी तरह विशाल डोम में बने सांस्कृतिक मंच पर 11 बजे से शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ी सुवा, कर्मा, ददरिया, राउत नाचा, पंडवानी गायन, मानस गान, फाग गीत, जस गीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति की महक को मंच के माध्यम से दूर-दूर तक पहुचाएगें। मंच पर पंड़ित परितोष पोहनकर शास्त्रीय संगीत से दर्शको का मनोरंजन करेंगे। प्रतिमा बारले की टीम पंथी गाथा की प्रस्तुति देंगें। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका दुर्गा साहू पंडवानी गायन से महाभारत के प्रसंगों को बताएगी। रूपेंद्र कुमार साहू, लोकगीत योगिता साहू द्वारा मानस गायन, सदाराम साहू की टीम द्वारा लोक कलामंच, महेंद्र चौहान सुगम संगीत, विशाखा ध्रुव भरथरी गाथा, सरिता सेन की टीम द्वारा लोक कला मंच, माधव राम साहू की टीम जगराता कार्यक्रम, राम कुमार की टीम निर्मलकर द्वारा लोककला मंच की शानदार प्रस्तुति होगी।
Trending
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
- धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
- विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट

