दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। दुर्ग में करीब 63.78% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई।
इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जा रहे हैं। नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती से बीजेपी जीती। विजयी प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ( भारतीय जनता पार्टी) को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
Trending
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
- धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
- विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
