बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत भटगांव में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम कुर्रे ने भारी मतों से जीत हासिल की।
बीजेपी प्रत्याशी विक्रम कुर्रे को कुल 3,820 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के कमलेश कुर्रे को 1,513 वोटों से पराजित किया। कमलेश कुर्रे को कुल 2,307 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के ढोलाराम सायतोड़े को 879 वोट प्राप्त हुए और उन्हें 2,941 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार टंडन को 970 वोट मिले, जिससे वे 2,850 वोटों से पराजित हुए।
पार्षद पदों पर विजयी उम्मीदवार:
पार्षदों की बात की जाए तो वार्ड 1 में प्रवेश दुबे जीते, वार्ड 2 में महादेवा यादव जीते, वार्ड 3 में दुर्गेश्वरी जीते, वार्ड 4 में लीलाधर वैष्णव जीते, वार्ड 5 में बृजभूषण केशरवानी जीते तो वार्ड 6 में प्रदीप देवांगन जीते, वार्ड 7 में देवेंद्र यादव जीते जबकि वार्ड 8 में रेवती रमाकांत पटेल जीते, वार्ड 9 में रामकुमार सिदार जीते है तथा वार्ड 10 में अमीरुन निशा खान जीते, वार्ड 11 में रेणु सोनी जीते इसी तरह वार्ड 12 में मनोहर टंडन जीते तो वार्ड 14 में सरिता व वार्ड 15 में संतोष कुर्रे ने जीत हासिल की।
नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे गए
मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर नीलिमा अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
भटगांव में हुए इस चुनाव में जनता ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिली।
Trending
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
- धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
- विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट

