Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
    • धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
    • विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बसना और सरायपाली जनपद में 17 फरवरी को मतदान
    छत्तीसगढ़

    बसना और सरायपाली जनपद में 17 फरवरी को मतदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद 16 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के बसना एवं सरायपाली विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। मतदान के पश्चात उसी केंद्र में मतगणना की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह के दिशा-निर्देशन में महासमुंद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय से सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सोमवार 17 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों बसना एवं सरायपाली के पंचायतों के लिए रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में सामग्री वितरण कर मतदान दल को रवाना किया गया।
    उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत बसना अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 24, सरपंचों की संख्या 102 एवं पंचों की संख्या 1289 है। जिसमें से 1001 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 9 पद एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में पंच के 642, सरपंच के 307, जनपद सदस्य के 101 अभ्यर्थी मैदान में है।
    वहीं जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 107 एवं पंचों की संख्या 1391 है। जिसमें से 1058 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 13 पद एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में पंच के 730, सरपंच के 337, जनपद सदस्य के 92 अभ्यर्थी मैदान में है।
    जनपद पंचायत बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 164 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 69 हजार 621 व महिला मतदाता 71 हजार 543 तथा जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 371 व 71 हजार 247 महिला मतदाता शामिल है।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात उसी मतदान केंद्र में की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.