Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
    • धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
    • विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री का वितरण
    छत्तीसगढ़

    मतदान दलों को किया गया मतदान सामग्री का वितरण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पहले चरण में राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में 17 फरवरी 2025 को मतदान होना है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए नियुक्त प्रेक्षक लोकेश कुमार की उपस्थिति में जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत बने स्ट्रांग रूम में मतदान कराने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी से मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान प्रेक्षक श्री कुमार के द्वारा कुसमी में निर्वाचन के तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सेक्टर अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
    साथ ही राजपुर एवं शंकरगढ़ में पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी व निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत 17 फरवरी को राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में मतदान होना है। जिसके लिए राजपुर में 197, शंकरगढ़ में 136 व कुसमी में 156 कुल 489 मतदान केन्द्र बनाये गए है। जिसके लिए कुल 2056 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत शंकरगढ़ में 572, राजपुर में 828, कुसमी में 656 मतदान कर्मचारी प्रथम चरण में मतदान करवायेंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई है। साथ ही मतदान दिवस 17 फरवरी को तीनों जनपदों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़ जनपद अंतर्गत जिले के 02 लाख 15 हजार 38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत राजपुर क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 82 हजार 02 है। इसके अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 40 हजार 309, महिला मतदाताओं की संख्या 41 हजार 693 है। जनपद पंचायत क्षेत्र कुसमी में मतदाताओं की संख्या 76 हजार 552 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 194, महिला मतदाताओं की संख्या 38 हजार 357 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 है।
    जनपद पंचायत क्षेत्र शंकरगढ़ में मतदाताओं की संख्या 56 हजार 484 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 27 हजार 881, महिला मतदाताओं की संख्या 28 हजार 603 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…

    May 12, 2026

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.