Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
    • धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
    • विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
    • चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय सह-साधन प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 5185 छात्र हुए शामिल
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय सह-साधन प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 5185 छात्र हुए शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर बस्तर कांकेर 16 फरवरी 2025/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सह-साधन प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले से रिकार्ड 5185 छात्रो ने परीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिले में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाया गया था। तथा इन छात्रों को माह अगस्त 2024 से ही परीक्षा की तैयारी कराई जा रही थी , इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रारंभ से ही प्रधानाध्यापकों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया था । प्रश्क्षिण में एनएमएमएसई परीक्षा के गाईडलाईन की जानकारी दी गई। जिसके अनुसार जिले में अध्ययनरत एवं आहार्ताधारी कुल 5225 छात्र पंजीकृत हुए जिनमें से 5185 बच्चों ने परीक्षा दिए। केवल 40 छात्र अनुपस्थित रहे । छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 15 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। विकासखंड अंतागढ़ में पंजीकृत 502 एवं उपस्थित 496, भानुप्रतापपुर 690 पंजीकृत उपस्थित 681, चारामा में पंजीकृत 919 एवं उपस्थित 913, दुर्गुकोंदल में पंजीकृत 676 एवं उपस्थित 674, कांकेर 745 पंजीकृत एवं 732, कोयलीबेडा पंजीकृत 793 उपस्थित 793, नरहरपुर पंजीकृत 900 उपस्थित 896 विद्यार्थी रहे।
    एनएमएमएसई परीक्षा हेतु केवल वही छात्र भाग ले सकता है जो शासकीय विद्यालय में पढाई कर रहा हो तथा जिसके पालक की आय 2.50 लाख से अधिक ना हो। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक अगामी 4 वर्षों तक प्रति माह 1 हजार रूपये छात्रवृत्ति प्राप्त होता है अर्थात एक वर्ष में 12 हजार तथा 4 वर्ष में 48 हजार का लाभ प्राप्त होता है। विगत 2023 में जिले से 135 छात्र व 2024 में 526 छात्र उत्तीर्ण हुए है। छात्रवृत्ति प्राप्त होने से यह बच्चे अगामी वर्षों में हायर सेकंडरी तक अपने पढ़ाई का खर्च भी वहन हो जाता है साथ ही उन्हे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु सहयोग भी प्राप्त हो जाता है।
    यह परीक्षा भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है जिसे पूर्व में एससीईआरटी परीक्षा आयोजित करती थी किन्तु इस सत्र से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र प्रारंभ होने के साथ ही प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित कर बच्चों को ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा की जानकारी देने तथा सम्पूर्ण साल भर प्रैक्टिस करने के निर्देश दिये थे । इसके लिए विगत दस वर्षों के प्रश्न पत्र विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया है और जिला स्तर से प्रश्न पत्र व ओएमआर सेट प्रेषित कर 8 से 10 बार मॉक टेस्ट आयोजित कर प्रैक्टिस कराई गई है नियमित मूल्यांकन किया गया। समय समय पर बैठक विकासखंड स्तर पर आयोजित किया गया साथ ही कमजोर छात्रों का चिन्हांकन कर उन्हे परीक्षा हेतु तैयार किया गया। छोटी छोटी गलतीयों पर ध्यान देते हुए छात्रों को अभ्यस्त किया गया है। नियमित मानिटरिंग एवं सुपरविजन कर अपेक्षित परीणाम लाने का प्रयास विभाग द्वारा किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.