गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प के पांचवे दिन भगवान कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुगण अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने अधिक संख्या में पहुंचे। चूंकि राजिम में त्रिवेणी संगम और हरी-हर की पवित्र नगरी होने के कारण यहां बारह महिने धार्मिक कार्य होते रहते है। अपने बच्चे की मंगल कामना के साथ ही राजिम कुंभ में मुंडन संस्कार कराना अपना सौभाग्य मानते है।
राजिम में आने वाले मेलार्थी अपने बच्चो का मुंडन संस्कार करा रहे है। भारतीय संस्कृति में बच्चों का मुंडन संस्कार करने का धार्मिक विधान है। मंदिर के पास बैठे भरत सेन ने बताया कि जब से मेला शुरू हुआ है तब से अभी तक दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु यहां आकर मुंडन संस्कार करा चुके है। भारतीय संस्कृति में 16 संस्कार होते है, जिनमे से एक संस्कार मुंडन संस्कार है।
छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम के कण कण में भगवान का वास है। जिनकी कृपा से प्रतिवर्ष राजिम कुंभ सफलता पुर्वक संपन्न होता है। इस प्रयाग नगरी राजिम में अभी कुंभ मेला नवीन स्थल चौबेबांधा मे आयोजित हो रहा है। 12 फरवरीं से प्रारंम्भ यह आयोजन 26 फरवरीं तक चलेगा।
Trending
- दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
- रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
- छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर

