Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायपुर»Aman Sahu News: ‘खौफ का दूसरा नाम’ अमन साहू ने एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले किया पोस्ट, जानें क्या कहा?
    रायपुर

    Aman Sahu News: ‘खौफ का दूसरा नाम’ अमन साहू ने एनकाउंटर से कुछ घंटे पहले किया पोस्ट, जानें क्या कहा?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Aman Sahu
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर हो गया। सोमवार को झारखंड पुलिस की टीम उसे जेल से लेकर निकली थी, लेकिन झारखंड के पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। अमन साहू को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था। बताया जा रहा है कि अमन ने पुलिस से बंदूक लूटकर भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

    पुलिस से छीनी राइफल, फिर हुआ एनकाउंटर

    अमन साहू पर 200 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। झारखंड पुलिस जब उसे लेकर जा रही थी, तभी उसने एक एसटीएस जवान की इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश में गोली चला दी, जिससे जवान घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और अमन साहू को मौके पर ही ढेर कर दिया।

    एनकाउंटर से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट

    अमन साहू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था, और उसके अकाउंट विदेशों से संचालित होते थे। हैरानी की बात यह है कि एनकाउंटर से करीब 15 घंटे पहले उसने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह बड़े सोफे पर टशन में बैठा नजर आ रहा था।

    अमन साहू की आपराधिक पृष्ठभूमि

    अक्टूबर 2024 में रायपुर पुलिस ने दो मामलों में जांच के लिए अमन साहू को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। डकैती की योजना और कोल कारोबारी के दफ्तर में हवाई फायरिंग के मामलों में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। झारखंड में उसके खिलाफ 200 से अधिक केस दर्ज थे।

    कौन था अमन साहू?

    अमन साहू झारखंड के रांची जिले के मतबे गांव का रहने वाला था। वह पहले माओवादी संगठन से जुड़ा था, लेकिन 2013 में अपना गैंग बना लिया। करीब ढाई साल पहले कोरबा में उसके गैंग के शूटरों ने बरबरीक ग्रुप पर हमला किया था और रायपुर में कई कारोबारियों को धमकी दी थी। बताया जाता है कि उसकी हिट लिस्ट में कई बड़े व्यापारी शामिल थे। इसी वजह से पुलिस लंबे समय से उसके पीछे थी और आखिरकार उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.