Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायपुर»चिंता बढ़ी: गर्मी शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में सूखने लगे बांध, जल स्तर 38% तक घटा
    रायपुर

    चिंता बढ़ी: गर्मी शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में सूखने लगे बांध, जल स्तर 38% तक घटा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्य बिंदु:

    • प्रदेश में 12 बड़े और 34 मध्यम स्तर के बांध सूखने की कगार पर।
    • गंगरेल बांध में जलभराव घटकर 58.59% रह गया।
    • आगामी दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका।

      गर्मी की शुरुआत में ही सूखने लगे बांध, पेयजल संकट की आशंका

      रायपुर। प्रदेश में गर्मी के शुरुआती दौर में ही बांधों का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। वर्ष 2023 और 2024 की तुलना में इस साल बड़े बांधों में 20 से 38 प्रतिशत तक कम जलभराव दर्ज किया गया है, जबकि छोटे बांध सूखने के कगार पर हैं। इससे आगामी दिनों में निस्तारी और पेयजल संकट गहराने की आशंका है।

      राज्य सरकार ने संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में कुल 12 बड़े और 34 मध्यम स्तर के बांध हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर और जनवरी में अपेक्षित बारिश न होने के कारण जलाशयों में पानी की यह कमी आई है।

      कम बारिश और जर्जर बांध बने संकट की वजह

      बांधों में जल प्रवाह मुख्य रूप से नदियों और जलाशयों से आता है, लेकिन इस साल बारिश कम होने से जल स्तर गिरा हुआ है। कुछ बांधों की जर्जर स्थिति भी जल संग्रहण में बाधा बन रही है।

      • गंगरेल (रविशंकर सागर) बांध में इस समय केवल 58.59% जलभराव है, जबकि 2024 में यह 77.93% था।
      • मिनी माता बांगो बांध में जलभराव 27.53% घट गया है।
      • मुरुमसिल्ली बांध में इस बार 38% कम जलभराव दर्ज हुआ है। हालांकि, 2023 की तुलना में स्थिति बेहतर है, क्योंकि तब यहां सिर्फ 10.30% जल था।

      कोडार जलाशय की स्थिति सबसे गंभीर

      महासमुंद का कोडार जलाशय जल संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां जल स्तर मात्र 19.87% रह गया है, जबकि 2024 में यह 31.99% था। दूसरी ओर, मुंगेली के मनियारी जलाशय में जलभराव की स्थिति बेहतर हुई है, जो 54.68% से बढ़कर 67.87% हो गया है।

      प्रदेश के 46 प्रमुख बांधों की जलभराव स्थिति (17 मार्च 2025 तक)

      • 2025 – 48.90%
      • 2024 – 61.86%
      • 2023 – 68.53%

      कुछ बड़े बांधों की जलभराव स्थिति (प्रतिशत में)

      बांध 2025 2024 2023
      मिनीमाता बांगो 45.58 60.60 73.11
      रविशंकर सागर 58.59 77.93 84.21
      तांदुला 49.07 41.32 78.22
      दुधावा 49.81 81.16 18.68
      सिकासार 47.32 68.33 68.53
      खारंग 59.28 65.69 91.19
      सोंढुर 63.16 74.87 39.65
      मुरुमसिल्ली 33.75 72.56 10.30
      कोडार 19.87 31.99 33.21
      मनियारी 67.87 54.68 93.97
      केलो 45.62 70.59 78.82
      अरपा-भैसाझार 54.48 72.26 42.42

      विधानसभा में भी उठा पेयजल संकट का मुद्दा

      विधानसभा में भाजपा विधायक धमारजीत सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए जल संकट का मुद्दा उठाया। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने इस पर अपने सुझाव दिए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे गंभीर विषय मानते हुए मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अपने क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सप्ताहभर में कार्ययोजना तैयार करें।

      मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय ने इस पर सहमति जताते हुए सोमवार को पेयजल संकट से निपटने के लिए बैठक आयोजित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.