Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में अवैध पार्किंग, नशाखोरी और कचरा डंपिंग की शिकायतें अनसुनी, बढ़ता जन आक्रोश
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में अवैध पार्किंग, नशाखोरी और कचरा डंपिंग की शिकायतें अनसुनी, बढ़ता जन आक्रोश

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पार्किंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित वर्धमान नगर के रहवासी अवैध पार्किंग, नशाखोरी, जुआखोरी और कचरा डंपिंग की बढ़ती समस्याओं को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं। शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद प्रशासन इन मामलों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    अब तक की गई कार्रवाई का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए केवल पत्राचार तक सीमित रह गए हैं। पांच जनवरी को इस मामले को लेकर सोसायटी के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य और अवैध पार्किंग करने वाले योगेश सैनी के बीच विवाद बढ़ गया था, जो मारपीट तक पहुंचा और मामला थाने तक गया।

    जनवरी में ही रहवासियों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया था कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इसके अलावा, एसडीएम ने भी नगर निगम और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    अवैध वसूली और गुंडागर्दी का अड्डा बन रहा देवपुरी
    देवपुरी में कुछ लोग अवैध तरीके से पार्किंग के नाम पर वसूली कर रहे हैं और सड़कों पर वाहन खड़े करवा रहे हैं, जबकि पूरा क्षेत्र नो पार्किंग जोन में आता है। नगर निगम को भी इस अवैध वसूली की जानकारी दी गई, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

    रहवासियों के लिए कॉलोनी से निकलना मुश्किल
    वर्धमान नगर के रहवासियों के लिए कॉलोनी से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सोसायटी के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य का कहना है कि कॉलोनी के गेट और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज तक की नौबत आ जाती है।

    रहवासियों ने नगर निगम, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। नगर निगम और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पत्राचार में ही उलझे हुए हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.