Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»JEE Main 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड
    जॉब-एजुकेशन

    JEE Main 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से सीधे करें डाउनलोड

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    JEE Main
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के दूसरे चरण की 7, 8 और 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीई/बीटेक (पेपर-1), बीआर्क और बीप्लानिंग (पेपर-2) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    परीक्षा कई पालियों में होगी
    उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • 7 अप्रैल: परीक्षा दो पालियों में होगी — पहली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक।
    • 8 अप्रैल: परीक्षा केवल दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
    • 9 अप्रैल: पेपर 2A और 2B की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोनों पेपर की संयुक्त परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

    एडमिट कार्ड में जांचें ये जानकारियां
    एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, पात्रता स्थिति, रोल नंबर, पेपर का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम, तारीख और समय के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस होती हैं।
    ध्यान दें कि एडमिट कार्ड पर QR कोड और बारकोड जरूर दिखाई देना चाहिए। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड भी साथ लेकर जाएं।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

    1. jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
    2. होम पेज पर “JEE Main Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
    3. अपनी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
    4. “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
    5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा — इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

    अगर परेशानी हो तो कहां संपर्क करें?
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो आप एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.