Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 13 से 24 तारीख के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी आठ ट्रेनें
    छत्तीसगढ़

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 13 से 24 तारीख के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी आठ ट्रेनें

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ट्रेनें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल अंतर्गत मेरामंडली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। यह कार्य 15 से 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसके चलते अलग-अलग तिथियों में कुल आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

    रेल प्रशासन के अनुसार, इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में 13 अप्रैल को 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, 15 अप्रैल को 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस, 15 और 22 अप्रैल को 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, 16 अप्रैल को 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 17 और 24 अप्रैल को 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, 18 अप्रैल को 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, 19 अप्रैल को 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस और 21 अप्रैल को 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस शामिल हैं।

    गीतांजलि एक्सप्रेस 13 से 26 अप्रैल तक रद्द
    बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और इस लाइन का विद्युतीकरण कार्य 11 से 23 अप्रैल तक किया जा रहा है। पहले 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस को इस अवधि में रद्द किया गया था, लेकिन अब इसे 13 से 26 अप्रैल तक रद्द किया गया है।

    स्पेशल ट्रेनों का विस्तार
    रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की सेवा को 3 जुलाई तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चर्लपल्ली से 07005 नंबर के साथ और प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 07006 नंबर के साथ चलेगी। गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशनों पर इस ट्रेन के आगमन समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

    इसी तरह, 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि भी 1 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन हैदराबाद से हर शनिवार को और रक्सौल से हर मंगलवार को चलेगी। इसके गोंदिया और बिलासपुर स्टेशनों पर आगमन समय में भी थोड़ा परिवर्तन किया गया है।

    इसके अलावा, सूरत के उधना और ओडिशा के खुर्दा रोड के बीच चल रही एक और स्पेशल ट्रेन की सेवाएं अब 13 जून तक जारी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.