Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग का खुलासा: माफिया कर रहे खेती की जमीन के टुकड़े कर बिक्री
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग का खुलासा: माफिया कर रहे खेती की जमीन के टुकड़े कर बिक्री

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    माफिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में अवैध प्लॉटिंग का धंधा तेजी से फैल रहा है। जमीन दलाल खेती योग्य जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर सस्ते दाम और भविष्य में कीमत बढ़ने का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। इस पूरे खेल में राजस्व विभाग के कुछ मैदानी कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है।

    अक्सर दलाल बिना किसी सरकारी मंजूरी के प्लॉट बेचते हैं और लोगों को झूठी जानकारी देकर गुमराह करते हैं। रजिस्ट्री के बाद जब लोग मकान निर्माण की अनुमति लेने जाते हैं, तब उन्हें असलियत का पता चलता है। कुछ लोग बिना अनुमति मकान बना लेते हैं, तो बाद में भारी जुर्माना भुगतना पड़ता है।

    खुलेआम हो रही अवैध प्लॉटिंग

    मोपका, चिल्हाटी, सिरगिट्टी, तोरवा, सकरी, मंगला, बैमा-नगोई, कोनी, रतनपुर रोड और उसलापुर जैसे क्षेत्रों में खुलेआम खेतों की बाड़ तोड़कर, बिना ले-आउट स्वीकृति के प्लॉट काटे जा रहे हैं। कॉलोनी के नाम पर नक्शा दिखाकर ग्राहकों को बहकाया जा रहा है। कई जगहों पर सड़क और नाली का झांसा देकर लाखों रुपये वसूले गए हैं। नियमों की जानकारी न होने से लोग अपनी जमा पूंजी गंवाकर फंस जाते हैं।

    समस्या अब गांवों तक सीमित नहीं

    तेलीपारा निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग अब सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर से लगे हर इलाके में फैल गई है। लोग सस्ती जमीन के लालच में इस जाल में फंसते जा रहे हैं। अफसोस की बात है कि सरकारी तंत्र की निष्क्रियता से यह धंधा फल-फूल रहा है। पटवारी बिना जांच के दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री करा रहे हैं, जो मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

    तालाब घेरकर प्लॉटिंग, मवेशियों को भी नहीं पानी

    मोपका की विवेकानंद कॉलोनी में एक जमीन कारोबारी ने तालाब को घेरकर अवैध प्लॉटिंग कर डाली है। शिकायतें निगम तक पहुंचीं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजस्व विभाग और निगम दोनों ही आंखें मूंदे बैठे हैं। न रजिस्ट्री रोकी गई, न नामांतरण। आरोप है कि इस प्लॉटिंग से तालाब का पानी तक मवेशियों को नहीं मिल पा रहा।

    जिम्मेदारी तय, फिर भी कार्रवाई नहीं

    शहरी क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी नगरीय निकाय की होती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। अक्सर ऐसा होता है कि जब मकान बनना शुरू होता है, तब अधिकारियों को जानकारी मिलती है। अगर विभाग पहले ही सतर्कता बरते, तो इस पर रोक लग सकती है।

    दलालों और पटवारियों की सांठगांठ

    राजस्व विभाग का रवैया सवालों के घेरे में है। पटवारी, आरआई और तहसीलदार की भूमिका खरीदी-बिक्री में अहम होती है, फिर भी अवैध प्लॉटिंग बेरोकटोक चल रही है। कई मामलों में सिर्फ औपचारिकता निभाकर नोटिस जारी कर दिए जाते हैं और बाद में फाइलें बंद कर दी जाती हैं। पटवारी छोटे-छोटे टुकड़ों में नामांतरण कर देते हैं और इसकी जानकारी न तो नगर निगम को देते हैं, न ही वरिष्ठ अधिकारियों को। नतीजतन, विभाग चाहकर भी सख्त कार्रवाई नहीं कर पाता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.