Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल
    • Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»इस राज्य में स्कूल और कॉलेजों में बच्चों की पिकनिक पर अब लगा बैन, सरकार ने जारी किया आदेश
    जॉब-एजुकेशन

    इस राज्य में स्कूल और कॉलेजों में बच्चों की पिकनिक पर अब लगा बैन, सरकार ने जारी किया आदेश

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पिकनिक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अक्सर स्कूल और कॉलेज अपने छात्रों को वीकेंड या छुट्टियों में पिकनिक पर ले जाते हैं, और बच्चे इसे बड़े उत्साह के साथ एन्जॉय करते हैं। लेकिन अब जम्मू कश्मीर में इस पर पाबंदी लगा दी गई है। उमर अब्दुल्ला सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश में स्कूलों और कॉलेजों को वीकेंड और छुट्टियों में पिकनिक आयोजित करने से रोक दिया है।

    यह फैसला शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में पिकनिक आयोजित करने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल की समीक्षा की, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। मंत्री ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि हाल ही में कुपवाड़ा में एक कॉलेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

    शिक्षा मंत्री ने इस हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रैफिक नियमों की समीक्षा की और एक बैठक भी आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ अभियान चलाने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और पुलिस को निर्देश दिए।

    इसके अलावा, मंत्री ने सभी स्कूल और कॉलेज बसों के ड्राइवरों के दस्तावेजों की नियमित जांच का आदेश दिया है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों की बसों में सीसीटीवी कैमरे और अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी बसों के ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट की वैधता की जांच पर जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.