Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»संघर्षों को दी मात: बस्तर की दिव्यांग बेटी आर्चिशा महांती ने भरी ‘अमेजन’ की उड़ान, बनीं सबके लिए प्रेरणा
    छत्तीसगढ़

    संघर्षों को दी मात: बस्तर की दिव्यांग बेटी आर्चिशा महांती ने भरी ‘अमेजन’ की उड़ान, बनीं सबके लिए प्रेरणा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमेजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: आईआईएम रायपुर के 14वें दीक्षा समारोह के दौरान एक खास क्षण आया जब बस्तर की बेटी आर्चिशा महांती को उनके असाधारण दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ‘लेटर ऑफ एप्रिसिएशन’ से सम्मानित किया गया। पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, क्योंकि आर्चिशा ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से ‘अमेजन’ जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में जगह बनाई है।

    संघर्ष और प्रेरणा की कहानी
    आर्चिशा महांती, जो मस्कुलर डिस्ट्रोफी नामक गंभीर बीमारी से नौंवी कक्षा से जूझ रही थीं, ने कभी हार नहीं मानी और सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। बचपन में उनकी जिंदगी सामान्य बच्चों जैसी थी, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होने लगी और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगी। आठवीं कक्षा के बाद मस्कुलर डिस्ट्रोफी का पता चला।

    दीक्षा समारोह में जब आर्चिशा ने मंच पर मेडल प्राप्त किया, तो दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोग खड़े होकर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम करते हुए तालियां बजाने लगे। आर्चिशा ने बताया कि नौंवी कक्षा के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ने लगीं, लेकिन उन्होंने इसे अपने रास्ते का हिस्सा मानते हुए दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की और बोर्ड परीक्षा में 86% अंक हासिल किए।

    बीएससी छोड़कर बीए में गोल्ड मेडल
    आर्चिशा ने बताया कि 11वीं कक्षा में उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में भी परेशानी होने लगी, जिसके कारण स्कूल प्रबंधन ने उनके लिए नीचे कक्षा लगवाई। तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपने माता-पिता के अडिग समर्थन से उन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा 72 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद, कॉलेज में विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला लिया, लेकिन प्रैक्टिकल परीक्षाओं में दिक्कतों के कारण उन्होंने बीएससी छोड़कर बीए में प्रवेश लिया। बीए में उन्होंने बस्तर विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल हासिल किया।

    पिता के साथ कॉलेज का सफर
    आईआईएम में प्रवेश के दौरान आर्चिशा के माता-पिता, सुकांत कुमार महांती और बैजयंती माला महांती, दोनों ही सेवानिवृत्त हो गए थे। आर्चिशा की पढ़ाई के लिए वे जगदलपुर से रायपुर शिफ्ट हो गए। उनके पिता रोजाना सुबह उन्हें कॉलेज ले जाते थे और पूरे दिन वहीं रहते थे। पहले साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, आर्चिशा ने समर इंटर्नशिप के लिए इंटरव्यू दिया, जिसमें उनका चयन अमेजन में हो गया।

    आर्चिशा की सफलता उनकी कठिनाईयों और संघर्षों के बावजूद उनके दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करती है, और उन्होंने यह साबित किया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.