Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
    • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
    • छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
    • छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
    • नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
    • दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
    • वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
    • तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जर्मन शेफर्ड नहीं खरीदने दिए 200 रुपए, बेटे ने मां की हत्या की, हथौड़े से हमला कर पत्नी को भी किया घायल
    छत्तीसगढ़

    जर्मन शेफर्ड नहीं खरीदने दिए 200 रुपए, बेटे ने मां की हत्या की, हथौड़े से हमला कर पत्नी को भी किया घायल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जर्मन शेफर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (CG Crime News): उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 45 वर्षीय प्रदीप देवांगन ने महज 200 रुपये को लेकर अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ई-रिक्शा चालक है और उसने यह पैसा जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए मांगा था। मां के इंकार करने पर उसने गुस्से में आकर घर में रखे हथौड़े से हमला कर उनकी जान ले ली।

    घटना यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी, 35 वर्षीय रामेश्वरी देवांगन पर भी उसने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के वक्त उनका 15 वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद था, जिसने किसी तरह हालात संभालने की कोशिश की और फिर बाहर भागकर पड़ोसियों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे, प्रदीप वहां से फरार हो चुका था।

    गंभीर रूप से घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं घायल पत्नी की हालत अब स्थिर है और वह बातचीत करने की स्थिति में है।

    आरोपी प्रदीप तीन बच्चों का पिता है – दो बेटे और एक बेटी। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उरला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह वारदात न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि सामाजिक और मानसिक स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…

    November 8, 2026

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

    November 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.