बीजापुर: आवापल्ली थाना क्षेत्र के बायगुड़ा के जंगल में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से टिफिन बम, वायरलेस सेट, कार्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक तार और नक्सलियों के पंपलेट बरामद हुए।
गिरफ्तार माओवादियों की पहचान जोगा मड़कम, महेश बारसे और हेमला हड़मा के रूप में हुई है। इन माओवादियों के खिलाफ थाना आवापल्ली में कार्रवाई की गई और बाद में उन्हें रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आवापल्ली थाना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वाहिनी मुरदण्डा का संयुक्त दल बायगुड़ा क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकला था। इसी दौरान, बायगुड़ा के जंगल में फोर्स को देखकर भागने की कोशिश कर रहे माओवादियों को विस्फोटक सामग्री समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

