Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद माओवादियों का डेरा खाली, छह लाख नकद, 11 लैपटॉप और हथियार बरामद
    छत्तीसगढ़

    अबूझमाड़ मुठभेड़ के बाद माओवादियों का डेरा खाली, छह लाख नकद, 11 लैपटॉप और हथियार बरामद

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अबूझमाड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर (माओवादी मुठभेड़): अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसोड़-कुमुरादी के जंगलों में मंगलवार को माड़ डिवीजन के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों के खाली किए गए डेरे से सुरक्षा बलों ने छह लाख रुपये नकद, 11 लैपटॉप, वॉकी-टॉकी, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गए या घायल हुए हैं।

    मुठभेड़ की पूरी कार्रवाई

    पुलिस के अनुसार, कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम कसोड़, कुमुरादी और आसपास के इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पदमकोट कैंप से डीआरजी और आईटीबीपी की 41वीं बटालियन का संयुक्त बल सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुआ था।

    मंगलवार को जब टीम सर्चिंग गश्त पर थी, तब कसोड़-कुमुरादी के जंगल और पहाड़ी इलाके में हथियारबंद माओवादियों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से करीब दो से तीन घंटे तक जबरदस्त फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख माओवादी मौके से नकदी और अन्य सामान छोड़कर भाग निकले।

    बरामद हुआ भारी सामान

    मुठभेड़ के बाद की गई गहन सर्चिंग में सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से छह लाख रुपये नकद, 11 लैपटॉप, 50 किलो बारूद, 30 किलो शोरा, 20-20 लीटर पेट्रोल और डीजल, दो कुकर बम, एसएलआर के 130 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 25, और .303 रायफल के 18 जिंदा कारतूस, दो बंडल कार्डेक्स वायर, 10 बंडल बिजली वायर, एक नक्सली वर्दी, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दवाइयां, टिफिन, माओवादी साहित्य, जूते और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें बरामद की गईं।

    माओवादियों पर तगड़ा असर

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि इस कार्रवाई से माओवादियों को भारी आर्थिक और रणनीतिक नुकसान हुआ है। यह स्पष्ट संदेश गया है कि अब माओवादियों के लिए अबूझमाड़ भी सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा। उनके आश्रय स्थल लगातार सिमटते जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अब माओवादियों के पास हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने CPI माओवादी संगठन से अपील की कि वे तुरंत हिंसात्मक गतिविधियां बंद कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, अन्यथा कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.